परिचय — पानीपत "युद्धों का शहर" क्यों?
पानीपत भारतीय इतिहास का सबसे प्रसिद्ध युद्धक्षेत्र है — यहाँ तीन निर्णायक लड़ाइयाँ हुईं: 1526, 1556 और 1761 में। यह विषय हरियाणा GK के साथ सामान्य इतिहास में भी आता है — यानी दोगुना फ़ायदा। CET ग्रुप D में इससे लगभग हर बार प्रश्न आता है।
परीक्षा ज़्यादातर 4 बातें पूछती है: कौन किससे लड़ा, कौन जीता, कौन-सा वर्ष / तारीख़, और परिणाम क्या निकला। पहले नीचे वाले स्लाइडर से पूरी कहानी देख लो।



